फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus stand not built, parking fee of buses doubled,120 in the day, 236 rupees for parking the buses at night

बस अड्डा बना नहीं, दोगुना कर दी बसों की पार्किंग फीस

Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bus stand not built, parking fee of buses doubled,120 in the day, 236 rupees for parking the buses at night
कुल्लू। कुल्लू के सरवरी में अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी इस बस अड्डा का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद निजी बस ऑपरेटरों से बसों की पार्किंग फीस वसूली जा रही है। जिसका कुल्लू जिला निजी बस ऑपरेटर संघ ने विरोध किया है। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। एकमत होकर ऑपरेटरों ने मनमानी पार्किंग फीस वसूली को बंद करवाने का निर्णय लिया है। पूर्व में अड्डा में बस पार्क करने के दिन में 70 और रात्रि में 118 रुपये लिए जाते रहे हैं। अब एकाएक बस अड्डा का निर्माण कर रही कंपनी ने फीस को दोगुना कर दिया है। अब ऑपरेटरों को दिन में 120 और रात्रि में बस पार्क करने पर 236 रुपये देने पड़ रहे हैं। इतनी फीस देने के उपरांत बसों की सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि ऑपरेटरों से मनमाने तरीके से बस पार्किंग की फीस वसूली जा रही है। पिछले तीन सालों से बस अड्डा का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बीच कोई भी सुविधा न मिलने के बावजूद फीस रोजाना वसूली गई है। इसका भी ऑपरेटरों ने कई बार विरोध किया। लेकिन ऑपरेटरों की मांग को अनदेखा किया गया है। जब बस अड्डा का अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, फीस किस बात की ली जा रही है, यह बात समझ से परे हैं। कोरोना काल में आर्थिक संकट के बीच कंपनी ऑपरेटरों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। ऑपरेटरों ने जल्द बढ़ाई गई फीस को कम किया जाए करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed