Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service suspended for four years; road remains unpaved

Kullu News: चार साल से बंद बस सेवा, सड़क भी नहीं हुई पक्की

Tue, 10 Nov 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bus service suspended for four years; road remains unpaved
मनाली। शलिंगचा पंचायत में सड़क और बस सुविधा की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। चार साल से एचआरटीसी बस सेवा बंद है, जबकि डोभी-फोजल से फ्लाईन गांव तक बनी सड़क अब भी कच्ची है। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के समक्ष समस्याएं उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ठाकुर ने शलिंगचा गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क फ्लाईन गांव तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद इसे पक्का करने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ। उनका आरोप है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में भी सड़क की सुध नहीं ली गई। बस सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों, खासकर विद्यार्थियों को आवाजाही के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रदेश सरकार इनकी जरूरतों को प्राथमिकता नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से श्रेय लेने की राजनीति छोड़कर धरातल पर विकास कार्य करवाने की मांग की। साथ ही फोजल-फ्लाईन सड़क को जल्द पक्का करने और चार साल से बंद एचआरटीसी बस सेवा दोबारा शुरू करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed