{"_id":"66ead3b63a6917a1cc0d4ae3","slug":"bus-service-started-from-kullu-to-tandari-kullu-news-c-89-1-ssml1015-131170-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू से टंडारी के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू से टंडारी के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
कुल्लू से टंडारी के लिए बस सेवा शुरू
आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को मिलेगी सुविधा
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी लगघाटी के टंडारी के लिए ग्रामीणों को बस सेवा सुविधा मिलेगी। अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) कुल्लू से टंडारी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस रोजाना सुबह-शाम दौड़ेगी। बस का संचालन होने से ग्रामीणों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी और टैक्सी के भारी भरकम किराये से भी राहत होगी।
बता दें कि जिला मुख्यालय कुल्लू के भुट्ठी चौक से सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर टंडारी के लिए रवाना किया। यह बस आईएसबीटी कुल्लू से सुबह 08:00 बजे चलेगी जबकि 08:50 बजे टंडारी से वापस कुल्लू आएगी। वहीं, दोपहर बाद बस आईएसबीटी कुल्लू से 04:15 बजे टंडारी जाएगी और टंडारी से वापस 05:10 बजे कुल्लू आएगी। इस बस का संचालन होने से लग घाटी के दुर्गम गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी पैदल सफर करने से निजात मिलेगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बस की समयसारिणी इस तरह से तैयार की गई है कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। उधर, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू से लगघाटी के टंडारी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए निगम ने यह पहल की है। प्रदेश सरकार शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।