फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service restored on Kullu-Manali highway, left side route closed

Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे पर बस सेवा बहाल, वामतट मार्ग बंद

Tue, 06 Feb 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 06 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus service restored on Kullu-Manali highway, left side route closed
मनाली (कुल्लू)। मौसम खुलने के बाद अब मनाली में धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होने लगा है। घरों में दुबके लोग मंगलवार को बाहर निकले। बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद ने बर्फ हटाने का कार्य चलाया।
विज्ञापन

संपर्क सड़कों से बर्फ हटा दी गई है, लेकिन फिसलन के कारण फिलहाल छोटे वाहनों को चलाने में दिक्कत हो रही है। मनाली-कुल्लू हाईवे पर मंगलवार को तीन दिन बाद बस सेवा बहाल हो गई। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, वोल्वो बसें क्लाथ तक ही आ पा रही हैं। मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग पर बस सेवा अभी बंद है।
विज्ञापन

बीआरओ ने सोलंगनाला मार्ग और नगर परिषद ने मनाली शहर की सड़कों से बर्फ हटा दी है। गलियों से बर्फ हटाने का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने मुख्य हाईवे के अलावा संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य किया। बीआरओ सोलंगनाला सड़क को बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस मार्ग पर फोर बाई फोर वाहन ही चल पा रहे हैं। पर्यटकों को सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला तक भेजा गया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कहा कि जनजीवन सामान्य हो रहा है। अधिकतर सड़कों से बर्फ हटाई गई है। मनाली शहर में भी बर्फ हटाने का कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed