फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service from Banjar to Jori stopped

Kullu News: बंजार से जौरी के लिए बस सेवा बंद

Mon, 08 Jun 2026 04:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Banjar to Jori stopped
उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में स्थित जौरी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा एक साल से बंद पड़ी है। इसके कारण बंजार-जौरी रूट के संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रोजमर्रा के कार्य निपटाने के लिए पैदल कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी दर्शन ठाकुर की अगुवाई में उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बस सेवा बहाल करने की मांग उनके समक्ष रखी। दर्शन ठाकुर ने कहा कि बंजार-जौरी रूट पर बस सेवा जुलाई 2025 से बंद पड़ी हुई है। इसके कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उन्हें किराये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उपमंडलीय प्रबंधक ने कहा है कि आठ जून को बंजार-जौरी सड़क पर बस ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर बस सेवा दोबारा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed