{"_id":"66c9bc392baddb97a20fd628","slug":"bus-service-closed-on-ghat-parganu-route-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129382-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घाट-परगाणु रूट पर बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घाट-परगाणु रूट पर बस सेवा बंद
विज्ञापन
चालक-परिचालक के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था न होने पर लिया निर्णय
अब तीन पंचायतों के लोगों को आ रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सैंज में आने वाले घाट-परगाणु रूट पर बस सेवा बंद कर दी है। चालक और परिचालक के लिए रात्रि ठहराव की उचित व्यवस्था न होने के कारण रूट को बंद किया गया है। बस सेवा न मिलने से पिछले दो दिनों से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात रूट पर चलने वाली बस के चालक और मकान मालिक के बीच तीखी बहस हो गई।
रात को बस का ठहराव घाट गांव में होता है। यहां एक निजी मकान में चालक और परिचालक के रहने की व्यवस्था की गई थी। वीरवार देर रात मकान मालिक ने चालक और परिचालक को कमरा खाली करने के लिए कहा। मकान मालिक ने बस के स्टाफ को धमकियां भी दीं, जिसके बाद घबराए चालक और परिचालक को रात के समय ही घाट गांव से बस को लाना पड़ा। रूट पर बस न चलने से अब यहां सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के विद्यार्थी भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस रूट पर सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही, भलाण और तलाड़ा के सैकड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं। विवाद होने के बाद स्कूली बच्चों सहित आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों ने समस्या का समाधान कर जल्द बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की है। औट बस अड्डा प्रभारी भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि घाट-परगाणु रूट पर बस सेवा बंद की गई है। जब तक चालक और परिचालक के लिए रात्रि ठहराव की उचित व्यवस्था नहीं होती है तब तक बंद नहीं भेजी जाएगी।
वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू के मंडलीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग ने बताया कि आगामी आदेशों तक बस सेवा बंद रखने को कहा गया है। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। संवाद