{"_id":"e8605cd6c0db9f4dbcf3e15070aa4e5d","slug":"bus-rute-effected-with-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से निगम की बसों के पहिये जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से निगम की बसों के पहिये जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वीरवार को हुई बर्फबारी से निगम की गाड़ियों के पहिये जाम हो गए हैं। एचआरटीसी कुल्लू डिपो के करीब आधा दर्जन रूटों पर बस सेवा बाधित हो गई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। निगम के कुल्लू-भूलंग, कुल्लू बड़ोगी, कुल्लू रूमसू, कुल्लू मलाणा, आनी, बागीपुल आदि रूटों पर निगम की बस सेवा बाधित हो गई है। बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रे के पार बसों की आवाजाही संभव नहीं है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी से निगम की बस सेवा बाधित हुई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
खबर की पुष्टि करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने कहा कि बर्फबारी के कारण निगम के आधा दर्जन रूटों पर बस सेवा बाधित हो गई है। कुल्लू-भूलंग, कुल्लू बड़ोगी, कुल्लू रूमसू, कुल्लू मलाणा, आनी, बागीपुल रूटों पर वीरवार को निगम की बस सेवा बाधित रही। उन्होंने कहा कि मौसम के खुलने के बाद ही बंद रखे गए सभी रूटों को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन