लाहौल में डेढ़ दर्जन रूटों पर बस सेवा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल स्पीति में एचआरटीसी की सेवा लड़खड़ा गई है। बसों की खेप की कमी के कारण इस साल पहले ही कई रूटों पर बस सेवा शुरू तक नहीं हो सकी है, वहीं अब खटारा बसें बीच रास्तों में ही साथ छोड़ने लगी हैं। जनता की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। बसों की कमी के कारण लाहौल में करीब डेढ़ दर्जन रूटों पर बस सेवा बंद है। जिसका पर्यटन कारोबार पर असर पर पड़ रहा है। रोहतांग दर्रा में एनजीटी की सख्ती के बाद सैलानी सीधे लाहौल स्पीति का रुख करना चाहते हैं, लेकिन रोहतांग दर्रा के आर-पार निगम की कई बस रूट बंद होने से यह बेहतर मौका हाथ से निकलता जा रहा है।
इस संबंध में भाजपा जिला महामंत्री जवाहर के अनुसार निगम प्रबंधन ने दो साल पहले रिजेक्ट हुई दो बसों को फिर केलांग डिपो भेज दिया है। कोटे के तहत अभी तक केलांग डिपो को 10 नई बसें नहीं मिल पाई है। परिवहन मंत्री के साथ ही स्थानीय विधायक भी जिला में जनता को सरकारी परिवहन सेवा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। इस संबंध में केलांग डिपो के आरएम रशीद शेख ने कहा कि वर्तमान में केलांग डिपो में नौ बसों की कमी है। लिहाजा पुरानी बसों के दम पर लोगों को परिवहन सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।