{"_id":"6781e1a154d68ba3040af5fb","slug":"bus-ran-between-keylong-manali-kullu-13-days-after-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138779-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी के 13 दिन बाद केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी के 13 दिन बाद केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच दौड़ी बस
Sat, 11 Jan 2025 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:15 AM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप बर्फ में एटीवी वाइक का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
कुल्लू से केलांग 7:15 और केलांग से मनाली के लिए 10:30 बजे निकली पहली बस
एचआरटीसी की केलांग डिपो ने आज दारचा के लिए भी बहाल कर दी बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में बर्फबारी के 13 दिन बाद शुक्रवार को केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू हुई। कुल्लू से 7:15 बजे केलांग और केलांग से मनाली के लिए पहली बस सुबह 10:30 बजे मनाली के लिए रवाना हुई। बस सेवा शुरू होने से लाहौल के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
बीते वीरवार को केलांग-मनाली सड़क पर एचआरटीसी बस का ट्रायल करने के बाद शुक्रवार से केलांग से मनाली-कुल्लू के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। बीते 27 दिसंबर को बर्फबारी के बाद लाहौल से बस सेवा बंद थी। इन दिनों मौसम के ठीक रहने पर विधायक अनुराधा राणा ने बस का ट्रायल करने के निर्देश दिए थे। निगम ने बुधवार को केलांग-उदयपुर सड़क पर बस का ट्रायल किया था। शुक्रवार से बस सेवा शुरू कर दी है। विधायक के निर्देश पर केलांग-दारचा सड़क पर भी बस ट्रायल किया गया है। यह सफल रहा है। दोपहर बाद तीन बजे केलांग से दारचा के लिए भी बस भेजी गई।
लाहौल निवासी राजेश ठाकुर, सुनील कुमार, वीर सिंह और संजू ने कहा कि बर्फबारी से बस सेवा बंद होने से उन्हें आवश्यक कार्यों सहित अपने गंतव्यों की ओर आवाजाही में टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। बस सुविधा मिलने से राहत मिली है। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। बसों का संचालन मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
--
यह रहेगी बसों की आवाजाही का समय
एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार से एक बस सुबह केलांग से 10:30 बजे मनाली के लिए जाएगी। यह दोपहर बाद 2:00 मनाली से केलांग के लिए वापस आएगी। कुल्लू से 7:15 बजे सुबह एक बस केलांग के लिए आएगी और 1:30 बजे केलांग से कुल्लू के लिए वापस जाएगी। उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को केलांग-दारचा रूट पर भी बस ट्रायल किया था और दोपहर बाद तीन बजे केलांग से दारचा के लिए भी बस भेजी गई।

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता