फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bus

सैंज बाजार में पांच दिनों से बसें बंद

Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
bus
सैंज (कुल्लू)। सियारनू देवता मंदिर के पास सड़क धंसने से सैंज बाजार में पांच दिनों से बसें नहीं चल रही हैं। बाजार के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोग परेशान हैं। बाजार से बसें बंद होने से लोगों को तीन किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लारजी से न्यूली की तरफ जाने वाली बसें बाईपास रोड से होकर टैक्सी स्टैंड आ रही है। इधर, सैंज बाजार के व्यापारियों ने बसें बंद होने से कारोबार मंदा होने की शिकायत की है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार से बसें न चलने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है। व्यापारियों ने आरएम से बसों को नालागढ़ बाजार तक ले जाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश कुमार और महासचिव हरी राम ने कहा कि मुख्य बाजार और नालागढ़ बाजार जाने वाले लोगों को टैक्सी स्टैंड से पैदल चलना पड़ रहा है। सियारनू देवता मंदिर के पास कई सालों से सड़क का डंगा बार-बार गिर रहा है। सड़क बहाल होने में अभी काफी वक्त लग सकता है। टैक्सी स्टैंड तक आने वाली बसों को अगर नालागढ़ बाजार तक चलाया जाए तो व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। दुशाहड़ पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय, डाकघर, पटवार घर, एनएचपीसी, उद्यान विभाग, कृषि विभाग और पंचायत घर जाने वाले लोग बाजार से बसें बंद होने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लारजी की तरफ से आने-जाने वाली सभी बसों को नालागढ़ बाजार से मोड़ा जाए। उधर, इस संबंध में आरएम कुल्लू डीके नारंग ने कहा कि जनता की मांग को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed