फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bus

कुल्लू में 90, लाहौल में कई रूटों पर दौड़ीं बसें

Mon, 01 Jun 2020 08:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
bus
कुल्लू में बसों में सामाजिक दूरी बनाकर बसों में यात्रा करते यात्री। - फोटो : Kullu
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू और लाहौल में करीब सवा दो महीनेे के बाद बसें सड़कों पर दौड़ी। कुल्लू में सरकारी के साथ निजी बसें भी चलाई गई। कोरोना संक्रमण के दौरान मनाली बस स्टैंड, बंजार बस अड्डा, कुल्लू बस स्टैंड में खड़ी दिखने वाली बसें सोमवार को सड़क पर दौड़ती नजर आईं। चालकों, परिचालकों के साथ सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद बसों को हरी झंडी दी गई। जिले के करीब 90 रूटों पर बसें चलाई गई।
विज्ञापन

पहले चरण में हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की 56 और केलांग डिपो की 25 बसों को चलाया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटर की ओर से भी 50 फीसदी बसों का संचालन किया जा रहा है। कुल्लू डिपो की एक बस मंडी के लिए भी चलाई गई। हालांकि सुबह के समय बसें खाली ही रही। दिन के समय सरकारी व निजी बसों में निर्धारित सवारियों की संख्या पूरी हो पाई। कुल्लू से भुंतर के बीच चलने वाली बसों में सवारियां कम रही। जिले से बाहर बसों को नहीं भेजा गया। कुल्लू-भुंतर, कुल्लू-मनाली, कुल्लू-बिजली महादेव समेत कई रूटों पर बसों का संचालन किया गया। जिले में बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत ली है। कुल्लू में लगभग सवा दो माह से बस सेवा बंद रहने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा था। थर्मल स्कीनिंग के साथ सवारियों को बस अड्डों में प्रवेश करने दिया जा रहा है। लाहौल में पहले दिन बसों में सवारियां कम ही दिखी। उधर, इस संबंध में आरएम कुल्लू देवेंद्र नारंग ने कहा कि शुरूआती चरण में चलाई गई बसों का रुझान देखा जा रहा है। इसके बाद अन्य रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि बसों में सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed