{"_id":"67702bcebd45383686011b66","slug":"bus-broke-down-on-kallang-route-passengers-reached-on-foot-in-rain-kullu-news-c-89-1-ssml1015-137942-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कालंग रूट पर बस खराब, बारिश में पैदल पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कालंग रूट पर बस खराब, बारिश में पैदल पहुंचे यात्री
Sat, 28 Dec 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
नागूझोड़ में बस की टूटी फैन बेल्ट, सड़क पर खड़ी है बस
कुल्लू-कालंग रूट पर दो माह में चार बार हो चुकी है खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा लगघाटी के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। कुल्लू से कालंग रूट पर चलने वाली बस शनिवार को कालंग तक नहीं पहुंच पाई।
बस पांच किलोमीटर पीछे नागूझोड़ में ही हांफ गई। कुछ देर तक सवारियां बारिश में बस के ठीक होने का इंतजार करती रहीं, लेकिन बस ठीक न होने पर सवारियों ने पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रुख किया।
गौर रहे कि कुल्लू से कालंग रूट पर चलने वाली बस दो माह में चार बार खराब हो चुकी है। शनिवार को भी नागू झोड़ में बस की फैन बेल्ट टूट गई। इस कारण चालक को बस सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ी। यह अंतरराज्यीय बस अड्डा से बस दोपहर बाद 04:30 बजे कालंग के लिए निकली थी और नागूझोड़ में हांफ गई। इस कारण करीब 30 सवारियों को भारी बारिश के बीच पैदल सफर करना पड़ा। यात्री पलक, सोनम, शिवानी, अशोक, मोहित, संजय, देवी सिंह, राम सरण और यतिन ने कहा कि एचआरटीसी की कुल्लू से कालंग के लिए चलाई जा रही बस बार-बार खराब हो रही है। इससे सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को शिल्ही-ग्रां, पेदक, समालंग, जिंदी, फलाण, तियुण, डुंखरी, जमडेल, लाईधारंग, पारलीसेरी, दोघरी और संगोचक आदि गांवों के यात्रियों को पैदल ही कालंग तक पांच किलोमीटर का सफर करना पड़ा। इससे अपने गांव पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। उन्होंने निगम से नई बस चलाने की मांग की है। उधर, निगम के अड्डा प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि बस की फैन बेल्ट टूटने की सूचना मिली है। बस को दुरुस्त कर कालंग भेजा गया है।
विज्ञापन
--