{"_id":"67f2b6e382874e812b053bf7","slug":"bus-accident-injured-shifted-from-emergency-to-ward-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144884-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट किए बस हादसे के घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट किए बस हादसे के घायल
Sun, 06 Apr 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में बंजार के गुशौनी बस हादसे में घायल उपचाराधीन।-संवाद
चल रहा है उपचार, दो घायल उपचार के लिए लाए गए थे कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/कुल्लू। उपमंडल बंजार की कंडीधार पंचायत के बाड़ीरोपा में बस हादसे की शिकार दो घायलों को इमरजेंसी से अब ऑर्थो वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले इन्हें उपचार के लिए आपातकालीन वार्ड में रखा गया था। बीते शनिवार को दोनों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया था।
हादसे में चेतना 19, पुत्र वीरबल, निवासी तरगाली, तहसील बंजार और चंद्रा देवी 38, पत्नी दीनानाथ, गांव मनौनी, गुशैणी को ज्यादा चोटें आई थीं। अन्य 23 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। हालांकि, पुलिस की जांच में बस चालक की लापरवाही पाई गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन युवक की पीठ में चोट लगी हैं। महिला के भी टेस्ट करवाए जा रहे हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही दोनों को डॉक्टर छुट्टी देंगे।
--