फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bumper flowering in stone fruit plants

Kullu News: गुठलीदार फलों के पौधों में बंपर फ्लावरिंग

Sun, 01 Mar 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bumper flowering in stone fruit plants
कुल्लू। जिले में गुठलीदार फलों आड़ू, खुमानी और प्लम के पौधों में बंपर फ्लावरिंग नजर आ रही है। निचले और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्लम के बगीचे सफेद फूलों से महक रहे हैं। खुमानी के पौधों में गुलाबी रंग के फूल खिले हुए हैं। पौधों में बंपर फूल देख बागवानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। अब सेटिंग के लिए मौसम का अनुकूल रहना जरूरी है।
विज्ञापन

अगर मौसम दो सप्ताह तक अनुकूल रहता है तो निचले क्षेत्रों में सेटिंग भी उम्दा होगी। जिले में करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की पैदावार हो रही है। हालांकि खुमानी की पैदावार भी बढ़ती जा रही है। मैरीपोजा, सेंटारोजा, ब्लैक अंबर, रेड ब्यूट आदि प्लम की किस्मों की पैदावार जिले में हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों में खासकर कुल्लू के सेंटारोजा प्लम की खूब मांग रहती है। बागवान सेस राम ठाकुर, अमर चंद, देश राज, बीर सिंह, हेमराज और केहर सिंह ने कहा कि बसंत ऋतु के बाद पौधों में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले गुठलीदार फलों प्लम, आड़ू, खुमानी के पौधों में फूल खिल गए हैं। इसके बाद नाशपाती के पौधों में फूल आएंगे। सबसे अंतिम सेब के पौधों में फूल खिलेंगे। फलोत्पादक मंंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि फलों की सेटिंग तक अगर मौसम अनुकूल रहता है तो इसका फायदा बागवानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
मार्च शुरू हो गया है। तापमान बढ़ने के साथ पौधों में फ्लावरिंग शुरू हो गई है। इस बार सेब सहित अन्य फलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
-राजकुमार, उपनिदेशक, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed