फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Building a house has become expensive, after cement the prices of rebar also increased

Kullu News: घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट के बाद सरिये के भी बढ़े दाम

Fri, 12 Apr 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Building a house has become expensive, after cement the prices of rebar also increased
खास खबर...
विज्ञापन

5400 से बढ़कर 5,900 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा सरिया, लोगों को जेब करनी पड़ेगी ढीली
जिले के विकास कार्याें पर भी पड़ेगा असर, बढ़ जाएगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। महंगाई के चलते घर बनाना लोगों के लिए और भी महंगा हो गया है। हाल में सीमेंट के दामों में हुए इजाफे के बाद करीब दो सप्ताह में ही अब सरिया भी महंगा हो गया है। सरिये के दाम प्रति क्विंटल 400 से 500 रुपये तक बढ़े हैं। 5400 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाला सरिया 5900 रुपये तक मिल रहा है। इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सीमेंट के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं।
जिन लोगों ने निजी निर्माण कार्य शुरू किए थे, उन्हें सरिया महंगा होने के चलते अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। कुल्लू जिले में निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ा हुआ है। नौ महीने पहले आपदा के दौरान कुल्लू में 550 से अधिक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके साथ ही करीब 2500 मकानाें को आंशिक रूप से क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन

गांवों के कई रास्ते, पुल, संपर्क सड़कें आदि अभी भी क्षतिग्रस्त हैं। सीमेंट और सरिया महंगा होने की मार लोगों पर पड़ेगी। लाहौल-स्पीति जिले में सर्दियों के दौरान बर्फबारी अधिक रहती है। कुल्लू में सर्दियों के दौरान अधिक निर्माण कार्य नहीं होते। अप्रैल से लेकर अक्तूबर, नवंबर तक ही अधिकतर निर्माण कार्य होते हैं। महंगा सरिया होने से विभिन्न विभागों की ओर से भी कई विकास कार्यों पर इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में भारत एजेंसी के संचालक एवं व्यापार मंडल कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि अप्रैल शुरू होने के बाद सरिये के दाम प्रति क्विंटल बढ़े हैं। मार्च तक सरिये के दामों में इजाफा नहीं हुआ था।


...
छह महीने पहले भी बढ़े थे रेत बजरी के दाम
आपदा के बाद तीन महीने तक स्टोन क्रशर बंद रहे। जब स्टोन क्रशर बहाल हुए तो रेत, बजरी के दामों में इजाफा हुआ। बजरी का 5500 रुपये में मिलने वाला टिपर 7000 रुपये तक जबकि 6000 में मिलने वाला रेत का टिपर 7500 रुपये तक पहुंच गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed