{"_id":"67cb2828e85072488c0a4445","slug":"bs-thakur-became-the-chairman-of-the-state-cooperative-milk-producers-union-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142744-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन बने बीएस ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन बने बीएस ठाकुर
Fri, 07 Mar 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने कांग्रेस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी,समर्थकों में खुशी
दुग्ध उत्पादकों को समय पर राशि के भुगतान करने की उम्मीद
जिला कुल्लू में सक्रिय रूप से चल रही 210 दुग्ध उत्पादक सभाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दुग्ध उत्पादन में अग्रणी कुल्लू जिले के बीएस ठाकुर को राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ का चेयरमैन बनाया गया है। सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीएस ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी।
उनकी नियुक्ति से जिला कुल्लू में खुशी की लहर है। जिले के दुग्ध उत्पादक भी खुश हैं। बीएस ठाकुर के चेयरमैन बनने से दुग्ध उत्पादकों को उनकी पेमेंट समय पर मिलने की उम्मीद है। सरकार के दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध का रेट 45 रुपये किलो तय किया है, मगर पेमेंट लटकने से कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। दुग्ध उत्पादक सृष्ठा ठाकुर, किशोरी लाल, सुनील ठाकुर, खेम राज, हीरा लाल और पिंकू राम ने कहा कि जिले के रघुपुर इलाके में साल दर साल लोगों को दूध उत्पादन के रुझान बढ़ रहा है। पेमेंट समय पर नहीं मिल पाती है। रेट में कम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को हर माह 10 तारीख से पहले उनकी पेमेंट मिलनी चाहिए।
बता दें कि जिले में सहकारिता विभाग के पास विकास खंड नग्गर, कुल्लू, भुंतर, बंजार, आनी ओर निरमंड में कुल 210 दुग्ध उत्पादक सभाएं सक्रिय रूप चल रहीं हैं। घर-द्वार ग्रामीणों से दूध खरीदा जा रहा है। राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ का चेयरमैन बनने पर बीएस ठाकुर ने खुशी जताई है। कहा कि जिला कुल्लू के साथ सूबे में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा और लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
--