{"_id":"67275d1b32c83657fe0240c6","slug":"brothers-applied-tilak-to-pray-for-long-life-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134048-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाइयों को तिलक लगा की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाइयों को तिलक लगा की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में भाई दूज के मौके पर मिठाई खिलाकर उत्सव को मनाती बहन।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में बहन-भाई के अटूट रिश्ते का पर्व भाई दूज मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज की परंपरा का निर्वहन किया। महिलाओं ने सुबह से ही पर्व की परंपरा के निर्वहन की तैयारियां आरंभ कर दी थीं।
दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद रविवार को भाई दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार होने की वजह से नौकरी पेशा भाई भी बहनोंं को घर पर ही मिले। भाइयों को तिलक लगाने के लिए बहनों को इंतजार नहीं करना पड़ा। सुहागिन महिलाएं भी सुबह सबेरे ही अपने घर का कामकाज निपटाकर मायके लिए भाईदूज की परंपरा को निभाने के लिए निकल पड़ीं।
भाई दूज के दिन बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। बहनों ने बाजारों से भाइयों के लिए उपहार खरीदे। बहनों ने भाइयों को मिठाई के साथ उपहार भेंट किए। भाई दूज के लिए ढालपुर में खरीदारी करने आई महिला आरती, सुनिता, आभा, मोनिका, सोनाक्षी ने कहा कि रक्षा बंदन के बाद महिलाओं को भाई दूज का इंतजार रहता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना भगवान से करती हैं। संवाद