फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Brother became brother in Aleu Bihal by tying Rakhi to the tree

Kullu News: अलेउ बिहाल में भाई बने पेड़ को बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Brother became brother in Aleu Bihal by tying Rakhi to the tree
कुल्लू जिला के अलेउ बिहाल में देवदार को राखी बांधती कल्पना ठाकुर। वह 16 साल से इस पेड़ को अपनी
कुल्लू। रक्षाबंधन के पर्व पर मनाली के बुरुआ की कल्पना ठाकुर ने 16 साल के देवदार को राखी बांधी। अलेउ बिहाल में कल्पना ने देवदार का पौधा रोपा है और तब से ही वह इसे भाई मानती हैं। सोमवार दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में कल्पना ठाकुर अपने पर्यावरणविद पिता किशन ठाकुर और शरीम अंसारी के साथ अलेउ बिहाल पहुंची।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद देवदार के पेड़ को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने इसी जगह पर रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण किया। देवदार के 10 पौधे रोपे। मूलरूप से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मूलिंग गांव की रहने वाली पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया है।
विज्ञापन

इससे पहले 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल्पना ठाकुर ने 18,870 फीट ऊंची खरदुंगला चोटी पर भारतीय सैनिकों के साथ तिरंगा फहराया था। इसमें उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया था। पिता किशन ठाकुर ने कहा कि कल्पना ठाकुर उनकी इकलौती बेटी हैं। वह इस देवदार के पेड़ की रक्षा एक भाई की तरह करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed