फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO will rescue vhicles in snowfall

बर्फ में फंसने वाले वाहनों को रेस्क्यू करेगा बीआरओ

Mon, 21 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग Updated Mon, 21 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
BRO will rescue vhicles in snowfall

मनाली-लेह सामरिक मार्ग बर्फबारी के बाद अधिकारिक तौर पर भले ही बंद हो गया हो, लेकिन रोहतांग दर्रा होकर मनाली और लाहौल के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। इधर, सीमा सड़क संगठन ने मढी़ और कोकसर में स्थापित अपने अस्थायी कैंप से मशीनरियों के साथ जबानों को भी हटा लिया है।

विज्ञापन


इसके बावजूद रोहतांग होकर सफर करने वाले यात्रियों के साथ रेफर मरीजों को डरने की जरूरत नहीं है। सीमा सड़क संगठन ने दावा किया है कि उन्होंने कोकसर और मढ़ी से अपने अस्थायी कैंप भले ही हटा लिए हों, लेकिन बर्फ के बीच फंसने वाले वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए वे हर पल तैयार हैं।
विज्ञापन


इस रूट पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत न हो, इसके लिए बीआरओ ने दो-तीन ऐसे प्वाइंट चिहिन्त किए हैं, जहां पर वाहनों के फंसने की अधिक संभावना है। लिहाजा, सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह अफवाह भी फैलाई गई कि अस्थायी कैंप हटाए जाने के बाद रोहतंाग होकर सफर करते वक्त फंसने वाले यात्रियों को बीआरओ रेस्क्यू नहीं करेगा। जबकि, 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि संगठन ने भले ही मढ़ी और कोकसर से अस्थायी कैंप को हटा लिए हैं। लेकिन, इसके बावजूद अगर कोई वाहन बर्फ में फंसता है तो उसे रेस्क्यू करना उनका फर्ज है। लिहाजा यात्री मौसम के मिजाज को देखते हुए बेखौफ रोहतांग होकर सफर करें। इधर, कर्नल के बयान के बाद घाटी के जरूरतमंद और रेफर मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed