फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bridge are destroy but children are crossing

जान हथेली पर रखकर टूटा पुल पार कर रहे नौनिहाल

Fri, 14 Aug 2015 11:07 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 14 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
bridge are destroy but children are crossing
हुरला पंचायत के थाटीधार और खड़ीसेरी गांव के नौनिहाल जान हथेली पर रखकर गोमती खड्ड पर बने पुल को पार करने को मजबूर हैं। लकड़ी से बना यह पुल खस्ताहाल है।
विज्ञापन


पुल पर लगे लकड़ी के स्लीपर सड़ना शुरू हो गए हैं। पंचायत और प्रशासन इससे बेखबर है। पुल के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है।

फिर भी पुल का पुनर्निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। पंचायत और लोक निर्माण विभाग शायद हादसे का इंतजार कर रहे हैं। हुरला ग्राम पंचायत के थाटीधार व खड़ीसेरी के 28 बच्चे राजकीय प्राथमिक पाठशाला थाटीधार में पढ़ते हैं। स्कूल पहुंचने के लिए पुल को पार करना पड़ता है।
विज्ञापन


पुल की हालत बेहद खस्ता है। पुल में लगी लकड़ी सड़ गल चुकी है। बच्चे अध्यापकों और अभिभावकों की मदद से पुल पार करते हैं।


पुल के पुनर्निर्माण के लिए सात लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। अभी तक पंचायत ने पुल का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जांच करने की गुहार लगाई है। साथ ही कहा कि पुल का पुनर्निर्माण शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
गोमती खड्ड पुल के पुनर्निर्माण के लिए सात लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। निर्माण कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। लोक निर्माण विभाग पुल का कार्य शुरू नहीं कर रहा है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-जगदीश, प्रधान हुरला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed