फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bought a bag in Manali, then tried to dispose of the dead body

Kullu News: मनाली में खरीदा बैग, फिर शव ठिकाने लगाने का किया प्रयास

Sat, 18 May 2024 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bought a bag in Manali, then tried to dispose of the dead body

विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। शहर के निजी होटल में भोपाल की युवती की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने उसे ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने की पूरी योजना बनाई थी।
पुलिस की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के आरोपी विनोद ठाकुर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए मनाली में ही बैग खरीदा। फिर उसे बैग में डाला और उसे लेकर जा रहा था। होटल स्टाफ के शक करने पर वह वहां से भागा और भागते हुए युवती का मोबाइल रांगड़ी के समीप नदी में फेंक दिया। शनिवार को पुलिस आरोपी को लेकर पहले रांगड़ी पहुंची। घंटों तलाशी के बाद नदी तट पर टूटा मोबाइल बरामद हुआ। उस दुकान की भी पहचान की गई जहां से आरोपी ने बैग खरीदा था।
विज्ञापन


मनाली के निजी होटल में युवती की हत्या के मामले में पुलिस प्याज के छिलके की भांति परतें उधेड़ रही है। जांच में पता चला है कि युवती के पास दो मोबाइल थे। एक मोबाइल पुलिस ने बैग से ही बरामद कर लिया था जबकि दूसरा आरोपी साथ लेकर भागा था। शनिवार को पुलिस उसे साथ लेकर मौके पर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों तक घास के बीच तलाशी के बाद मोबाइल बरामद हुआ। साथ ही मोबाइल की कवर भी मिली। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। जहां से आरोपी ने बैग लिया था उस दुकान की भी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


...

आरोपी शादीशुदा है या नहीं पुलिस कर रही जांच

आरोपी विनोद हरियाणा का रहने वाला है। बताया यह भी जा रहा है कि वह शादीशुदा है और उसका ढाई साल का बच्चा भी है। पुलिस जांच में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब तक की जांच में पता चला है कि अभी उसकी शादी नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है कि चार साल से दोनों में मित्रता थी। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों में दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed