फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Both accused in the theft case sent to judicial custody for 14 days.

Kullu News: चोरी के दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Both accused in the theft case sent to judicial custody for 14 days.
मनाली। भूतनाथ जीप पार्किंग से छोटा हाथी (वाहन) चोरी करने और उस वाहन का प्रयोग चोरी के सामान के लिए करने के दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को सुमित कुमार ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका छोटा हाथी वाहन (एचपी-58-7043) भूतनाथ जीप पार्किंग के पास सड़क किनारे खड़ा था, वह चोरी हो गया है। थाना मनाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी दौरान मनाली रोपवे प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक सौरव बनर्जी ने कोठी रोपवे परिसर से उपकरण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान मनाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किया छोटा हाथी वाहन और रोपवे से चोरी किए उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा निवासी ओल्ड मनाली तथा महेश तामांग (22), मूल निवासी जिला नुवाकोट (नेपाल) और वर्तमान निवासी बाहंग, मनाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर थे। सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed