फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bollywood stars will not shine on stage, the flame of relief will burn

Kullu News: स्टेज पर नहीं चमकेंगे बॉलीवुड सितारे, राहत की जलेगी लौ

Sun, 28 Sep 2025 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 28 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bollywood stars will not shine on stage, the flame of relief will burn
कुल्लू के दो अक्तूबर को शुरू होने वाले दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान।-संवाद
दशहरा उत्सव में विदेशी और बाॅलीवुड कलाकारों के न आने से होगी डेढ़ करोड़ की बचत
विज्ञापन

बाॅलीवुड के एक स्टार कलाकार पर समिति खर्च करती है 40 लाख रुपये की राशि

दशहरा उत्सव समिति आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों पर लगाएगी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में इस बार आपदा को देखते हुए विदेशी सांस्कृतिक दलों के साथ बाॅलीवुड कलाकार प्रस्तुति नहीं देंगे।कुल्लू जिले के साथ पूरे प्रदेश में आपदा से मची तबाही के कारण यह फैसला लिया है।
इसका जिले के लोगों ने स्वागत किया है। विदेशी दलों के दशहरा में भाग न लेने को लेकर समिति ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया है।
विज्ञापन

दशहरा में विदेशी दलों के साथ बॉलीवुड, पंजाबी और बाहरी राज्यों से आने वाले सांस्कृतिक दलों पर समिति हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है। बॉलीवुड के एक स्टार गायक पर करीब 40 लाख रुपये तक राशि खर्च की जाती है। दशहरा की सात सांस्कृतिक संध्याओं में एक पहाड़ी नाइट होती है। छह संध्याओं में एक-एक बॉलीवुड या पंजाबी गायकों को बुलाया जाता है। जानकारी के अनुसार एक गायक पर 10 लाख से 40 लाख रुपये तक राशि खर्च होती है। ऐसे में दशहरा में करीब डेढ़ करोड़ की राशि बॉलीवुड और विदेशी दलों पर खर्च की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार समिति ने विदेशी दलों और बॉलीवुड कलाकारों को न बुलाकर बचत राशि को आपदा प्रभावित लोगों पर खर्च करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार कुल्लू का दशहरा आपदा प्रभावितों के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि बरसात में भारी आपदा ने झकझोर कर रख दिया है। जिले के लोगों से फीडबैक और सुझावों को देखते हुए इस बार विदेशी सांस्कृतिक दलों और बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित नहीं किया गया है। सभी सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के लोक कलाकारों, सांस्कृतिक दलों और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed