फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Boil in Manali over murder of tourists in Pahalgam

Kullu News: पहलगाम में सैलानियों की हत्या पर मनाली में उबाल

Thu, 24 Apr 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Apr 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Boil in Manali over murder of tourists in Pahalgam
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के विरोध में कुल्लू में खेरीरोपा में बाजार बंद रहा।-संवाद
आतंकी हमले के विरोध में निकाली आक्रोश रैली, पुतला भी फूंका
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा मनाली बाजार, पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। विश्व विख्यात मनाली में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। वीरवार को विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और लाहौल के पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। मालरोड में विरोध रैली निकालने के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हमला एक निंदनीय घटना है। पूरे देश में इसका विरोध किया जा रहा है। मनाली में भी वीरवार सुबह दस बजे से मनुरंगशाला में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लगभग 11:00 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। रैली रामबाग से आईबैक्स चौक, बौद्ध मंदिर होते हुए रैली वापस मालरोड पहुंची। मालरोड में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। पुकारता है देश यह, पुकारती है भारती...., हो जाओ तैयार साथियों...., पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों और गीतों ने प्रदर्शनकारियों में जोश भर दिया। इसके बाद रैली मनुरंगशाला में जाकर हुई। प्रदर्शन के दौरान सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक मनाली बाजार भी बंद रहा। बाजार में किसी भी प्रकार की वस्तु नहीं मिली। यहां तक कि चाय की दुकान और रेहड़ी-फड़ी भी बंद रहीं।




--
कड़ा जवाब देगी केंद्र सरकार : गोविंद
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला कायराना हरकत है। इसका केंद्र सरकार करारा जवाब दे रही है। सिंधु जलसंधि को खत्म करना सबसे बड़ा साहसिक फैसला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कड़ा जवाब देगी। प्रदर्शन में विभिन्न हिन्दू संगठन से जुड़े पदाधिकारी, व्यापार मंडल मनाली, नगर परिषद मनाली ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed