फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP's training camp begins in Banjar and Mangalore

Kullu News: बंजार और मंगलौर में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP's training camp begins in Banjar and Mangalore
बंजार के भाजपा मंडल के अभ्यास वर्ग में भाग लेती महिला कार्यकर्ता।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजार तथा मंगलौर भाजपा मंडलों में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। बंजार भाजपा मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा और मंगलौर मंडल में जिला अध्यक्ष अमित सूद मौजूद रहे। बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विकास और वैचारिक आधार की जानकारी दी। सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नमो एप तथा सरल एप के उपयोग को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन तथा कार्यकर्ताओं में नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जा जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed