फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP wins 12 out of 15 BDC members: Shourie

15 में से 12 बीडीसी सदस्यों पर भाजपा की जीत : शौरी

Sun, 31 May 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP wins 12 out of 15 BDC members: Shourie
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक समिति बंजार के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम रविवार को बंजार में घोषित किए गए। परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 12 सीटों पर विजय प्राप्त की। यह दावा बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया है।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि यह जीत बंजार की जनता के भाजपा की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक शौरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रति जनता का मोहभंग होना शुरू हो चुका है। हालिया चुनाव परिणाम इसके स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय और मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed