फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP will make 16 lakh members in the state: Payal

सूबे में 16 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा : पायल

Tue, 27 Aug 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
BJP will make 16 lakh members in the state: Payal
एक सितंबर को पीएम मोदी करेंगे सदस्यता अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाजपा प्रदेश के 7,990 बूथों पर 16 लाख नए सदस्य बनाएगी। यह बात मंगलवार को भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी पायल वैद्य ने कुल्लू में कही। वह जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में भाजपा की जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में भाग ले रही थीं।
कहा कि सदस्यता पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जाएगी। सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को 8800002024 पर मिस कॉल कर करेंगे। इसके पश्चात पूरे देश में यह सदस्यता अभियान शुरू होगा। पायल वैद्य ने बताया कि सदस्यता अभियान हर पांच वर्ष बाद किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जिला के सदस्यता प्रभारी विनोद ठाकुर ने सदस्यता अभियान पर जानकारी दी। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि शीघ्र ही मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अमित सूद, दानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed