{"_id":"65a028d0d63fd38caf051b3a","slug":"bjp-will-hold-youth-conferences-in-every-state-jamwal-kullu-news-c-89-1-ssml1012-14702-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विस में युवाओं के सम्मेलन करेंगी भाजपा : जम्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विस में युवाओं के सम्मेलन करेंगी भाजपा : जम्वाल
Thu, 11 Jan 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बाशिंग में भाजपा कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष अरविंद चदेंल।-संव
कुल्लू। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को भाजपा धूमधाम से मनाएगी। इसके अलावा 24 और 25 जनवरी को सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र में 18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए सम्मेलन होंगे।
कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को एक साल हो गया। इस दौरान 12 झूठ बोले गए और जनता को ठग कर कांग्रेस सत्ता में आई।
बिजली महंगी कर दी और अभी तक प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली नहीं मिली है। वीरवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारी धरने पर हैं और उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। क्रस्ना लैब की करीब 54 करोड़ की देनदारी है और सेवा बंद होने से मरीज परेशान हैं। अब सरकार धीरे-धीरे हिमकेयर को बंद कर रही है। हिम केयर के भी सरकार को पौने दो करोड़ की देनदारी है। संवाद