फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting of bjp

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां जोरों पर

Wed, 15 Jun 2016 10:23 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 15 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
meeting of bjp
एकजुट होगी बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू के घुड़दौड़ में शुक्रवार 17 जून से आयोजित होने वाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक की तैयारियों में जिला भाजपा संगठन जुट गया है। संगठन ने लगभग इस शिविर के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बैठक कुल्लू के घुड़दौड़ में आयोजित की जा रही है। 17 से 20 जून तक होने वाली समिति की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी तथा प्रदेश के दिग्गज नेता जुटेंगे। जहां संगठन मंत्री पवन राणा नेताओं को संगठनात्मक टिप्स देंगे। प्रदेश के बड़े नेता अपने पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन करेंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि संगठन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

विज्ञापन


बैठक आवासीय रहेगी तथा बीस जून को समापन सत्र होगा। 17 जून को प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक होगी। तीन दिन प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा संगठन अपनी संगठनात्मक रणनीति तय करेगा। 18 जून को सुबह नौ से 11 बजे तक पंजीकरण का कार्य होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान नेता और पदाधिकारी शिविर में रहेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और नेताओं को घर जाने की मनाही रहेगी। शिविर संघ के अभ्यास वर्ग की तर्ज पर होगा। भाजपा जिला वरिष्ठ मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी शिविर स्थल पर ही रहेगी। जिला संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed