फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp supporter bdc chairmans won in kullu, banjar and naggar

कुल्लू, बंजार और नग्गर पंचायत समिति में भाजपा का कब्जा

Wed, 03 Feb 2021 06:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
bjp supporter bdc chairmans won in kullu, banjar and naggar
कुल्लू ब्लॉक बीडीसी के चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : Kullu
कुल्लू/पतलीकूूहल/बंजार। जिला कुल्लू में पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद के साथ बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कुल्लू की सबसे बड़ी पंचायत समिति कुल्लू समेत बंजार और नग्गर बीडीसी के बुधवार को चुनाव करवाए गए और तीनों पर भाजपा ने कब्जा किया है।
विज्ञापन

तीनों जगह पहले दौर की प्रक्रिया में कोरम पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में बुधवार को कुल्लू, नग्गर तथा बंजार बीडीसी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव करवाए गए। जिले की सबसे बड़ी 33 बीडीसी सदस्यों की पंचायत समिति की चुनावी प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। बीडीओ कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर और तहसीलदार कुल्लू मित्रदेव की अध्यक्षता में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुमित्री देवी अध्यक्ष मनोनीत हुई। उन्हें 33 में से 22 और कांग्रेस समर्थित संतोषी देवी को 11 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित यशपाल चुने गए है। उनको 18 और कांग्रेस समर्थित प्रवीण ठाकुर को 15 मत मिले। पंचायत समिति बंजार के चुनाव एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। 15 बीडीसी सदस्यों वाली बंजार पंचायत समिति महिला के लिए आरक्षित थी। यहां अध्यक्ष पद पर कोठीचैहणी वार्ड से जीतकर आई लता देवी को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार होने से डूर सिंह और कमला देवी के बीच चुनाव करवाए गए। इसमें भाजपा समर्थित डूर सिंह विजयी हुए। उन्हें आठ वोट और कमला को सात वोट से संतोष करना पड़ा। 25 वार्डों वाली ऊझी घाटी की पंचायत समिति नग्गर में भी भाजपा ने कब्जा किया। नग्गर पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कुंदन ठाकुर को मनोनीत किया। अनिता देवी को उपाध्यक्ष चुना है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के हुए मतदान में 25 में से 14 सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला, जबकि 11 सदस्यों ने विपक्ष में वोट डाला। यहां चुनाव प्रक्रिया सहायक आयुक्त कुल्लू एसपी जसवाल ने पूरी की। जिले के तीनों जगह बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। जिले की तीन जगहों पर भगवा लहराने से भाजपा नेताओं ने कुल्लू, बंजार और पतलीकूहल में विजय रैली निकाली। इस मौकेे पर कुल्लू में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, युव राज बौद्ध, जोगिंद्र शुक्ला, नवल नेगी, गिरीरराज बिष्ट, दानवेंद्र सिंह, हितेश्वर सिंह, बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी, बलदेव महंत, जय सिंह, शेर सिंह, कुलदीप सोनी, प्रकाश वशिष्ठ, दिनेश राजपूत, शरवण शर्मा तथा पतलीकूहल में धनेश्वरी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed