फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP protests in Banjar over neglect of disaster affected people

Kullu News: बंजार में आपदा प्रभावितों की अनदेखी पर भाजपा का प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Banjar over neglect of disaster affected people
विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुवाई में सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये का जताया विरोध
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन, कहा- ठोस कदम नहीं उठा पाई सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों की लगातार अनदेखी के विरोध में बुधवार को उपमंडल मुख्यालय में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन किया।
विधायक सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने प्रदेश सरकार की उदासीनता और भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ विरोध जताया। धरना देने के बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। विधायक ने कहा कि इस वर्ष भीषण आपदा से बंजार विधानसभा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है। सैकड़ों परिवार अपने घर, कृषि भूमि और आजीविका के साधन खो चुके हैं। सभी सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। बावजूद इसके सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
शौरी ने कहा कि मुख्य राष्ट्रीय मार्ग एनएच-305 सहित सभी ग्रामीण सड़कों पर बड़े वाहनों की बहाली अभी तक नहीं हो पाई है। इससे न केवल लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं, बिल्क जरूरी सामान लाने और ले जाने में परेशानी हो रही है। तीर्थन घाटी की 7 पंचायतों और जीभी-गाड़ागुशैणी क्षेत्र की 8 पंचायतों की मुख्य सड़कें तीन माह से बड़े वाहनों के लिए बंद हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मंडी जिले के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज की घोषणा कर बंजार जैसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्र की अनदेखी करना सरकार का भेदभावपूर्ण निर्णय है। क्षेत्र में लगभग 600 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सैकड़ों परिवार पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बंजार विधानसभा क्षेत्र को विशेष आपदा राहत पैकेज में तत्काल शामिल करने, एनएच-305 सहित सभी बाधित मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत और बहाली, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राहत और पुनर्वास कार्य शुरू नहीं किए गए तो भाजपा जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed