फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP is the world's largest party with 13 crore members: Shourie

13 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : शौरी

Sun, 06 Apr 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 06 Apr 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
BJP is the world's largest party with 13 crore members: Shourie
सैंज भाजपा मंडल ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस के मौके कार्यक्रम का शुभांरभ करते हुए।-पार्टी
सैंज भाजपा मंडल ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी सैंज मंडल ने रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया। मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन शर्मा मुख्य वक्ता रहे। विधायक सुरेंद्र शौरी ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि भाजपा 13 करोड़ सदस्यों के साथ आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हमें एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते इस देश के हर नागरिक का दिल जीतना है। मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। पूर्व जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पारित होने पर बधाई दी। इस मौके पर मंडल के महामंत्री शेर सिंह नेगी, गोपाल शर्मा, बंजार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, तारा सिंह राणा, मीडिया प्रभारी प्रेम सागर चौधरी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed