फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP irked over failure to elect Chairperson and Vice-Chairperson; stages protest in Kullu.

Kullu News: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव न करने पर भाजपा तल्ख, कुल्लू में दिया धरना

Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP irked over failure to elect Chairperson and Vice-Chairperson; stages protest in Kullu.
कुल्लू में जिला परिषद् और नगर निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों के न होने के विरोध प्र
कुल्लू। जिला परिषद, नगर परिषद मनाली और पंचायत समिति निरमंड में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव न होने पर जिला भाजपा तल्ख हो गई है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने शनिवार को ढालपुर चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली।
विज्ञापन

उसके बाद धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में शामिल जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। नगर परिषद मनाली, जिला परिषद और पंचायत समिति निरमंड में चुने हुए प्रतिनिधियों को एक महीना होने को है लेकिन अभी तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव करवाने के लिए पहल नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मनाली नगर परिषद में सात वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षद जीतकर आए हैं। जिला परिषद में भी 14 में से नौ सदस्य भाजपा समर्थित हैं। निरमंड पंचायत समिति में भी भाजपा के पास नौ समर्थित सदस्यों के साथ बहुमत है। इससे घबराकर प्रदेश सरकार यहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने से भाग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि जिले के दुर्गम क्षेत्र निरमंड से पंचायत समिति सदस्य छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुल्लू पहुंचे हैं और उपायुक्त से पहले भी मांग कर चुके हैं। अब तक उपायुक्त की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि एक दिन के भीतर यदि चुनाव करवाने की तिथि तय नहीं होती तो वह उपायुक्त कार्यालय में ही धरने पर बैठेंगे। उन्होंने अधिकारियों पर कांग्रेस सरकार के एजेंट के तौर पर काम करने का भी आरोप लगाया है।

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी प्रदेश सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों को जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनिल राणा, राज कुमार, जिंदू देवी ने भी संबोधित किया। डीसी कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed