फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP flies high in Zila Panchayat; secures President and Vice-President posts.

Kullu News: जिप में भाजपा का परचम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर कब्जा

Thu, 16 Jul 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
BJP flies high in Zila Panchayat; secures President and Vice-President posts.
कुल्लू में जिला परिष्द् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता विजयी रैली निक
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज हुई है। वीरवार को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में जिला परिषद के 14 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें मनाली के वशिष्ठ वार्ड से जिप सदस्य बने ठाकुर दास को अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष के पद पर ब्रौ वार्ड की सदस्य नीना जोशी को चुना गया है। इसके लिए मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई। इसमें वशिष्ठ वार्ड से भाजपा समर्थित ठाकुर दास और बरशैणी वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रवीण ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित ब्रौ वार्ड की नीना कश्यप और बखनाओं वार्ड से कांग्रेस समर्थित सुनील कुमार ने नामांकन पत्र भरा। अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर दास को 14 में से 10 और उपाध्यक्ष पद के लिए नीना कश्यप को भी 10 मत पड़े। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों को चार-चार मतों पर ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में जिला परिषद कुल्लू में भाजपा को अध्यक्ष 23 वर्षों के बाद मिला है। दोनों के विजयी होने के बाद उपायुक्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला भाजपा प्रभारी जय बिहारी लाल, सह प्रभारी प्रियंता ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद भाजपा ने विजय रैली निकाली।
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थकों ने जिला परिषद कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और अध्यक्ष ठाकुर दास को समर्थकों ने कंधे पर उठाकर जीत का जश्न मनाया। विजय रैली के रूप में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला परिषद भवन से लेकर ढालपुर तक गए और नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed