फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP divided into three factions due to the announcement of Hiteshwar

हितेश्वर के एलान से तीन गुटों में बंटी भाजपा

Sun, 18 Jul 2021 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP divided into three factions due to the announcement of Hiteshwar
हरिराम चौधरी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। बंजार की शांत वादियों में कुल्लू के राजघराने के सीधे दखल के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। हितेश्वर सिंह ने 2022 में बंजार से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में बंजार भाजपा के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। यहां पार्टी तीन धड़ों में बंट गई है।

पार्टी नेतृत्व के सामने बिखराव को रोकने की कड़ी चुनौती है। पंचायती राज चुनाव में राजघराने की छोटी बहू विभा सिंह की जिला परिषद के चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद यहां नए समीकरण बन कर उभरे हैं। भाजपा के कद्दावर नेता महेश्वर सिंह के छोटे पुत्र हितेश्वर सिंह जिप के जेष्ठा वार्ड से दो बार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने वार्ड बदलकर अपनी पत्नी विभा सिंह को भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर धाउगी से मैदान में उतारा था। विभा की जीत के बाद हितेश्वर सिंह को बंजार भाजपा में टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस सारे घटनाक्रम के बाद बंजार से वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी असहज है। बंजार विधानसभा क्षेत्र में हितेश्वर सिंह की बढ़ती लोकप्रियता उनको और मजबूत बनाएगी। बंजार विस क्षेत्र कुल्लू राजघराने का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। महेश्वर सिंह और कर्ण सिंह के बाद उनके पुत्र हितेश्वर सिंह और आदित्य विक्रम सिंह बंजार में ही अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बंजार भाजपा में पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा का गुट भी सक्रिय है। 2022 में खीमीराम को चुनाव लड़ाने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। अंदरखाते खीमीराम का गांवों में जनसंपर्क चल रहा है। बहरहाल टिकट की रेस में राजघराने की एंट्री होने से बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि जिले में पार्टी मजबूत है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed