फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjective of Super Shakti C is to include women in Youth Congress: Kashyap

युवा कांग्रेस में महिलाओं को जोड़ना सुपर शक्ति सी का उद्देश्य : कश्यप

Mon, 18 Sep 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
bjective of Super Shakti C is to include women in Youth Congress: Kashyap
मनाली पहुंची युवा कांग्रेस की प्रभारी अमला कश्यप।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। युवा कांग्रेस में महिलाओं की भागेदारी और युवतियों को युवा ब्रिगेड से जोड़ना सुपर शक्ति सी का उद्देश्य है। भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में महिला सशक्तीकरण के लिए सुपर शक्ति सी कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन

यह बात युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं सुपर शक्ति सी की जिला कुल्लू प्रभारी अमला कश्यप ने मनाली के परिधि गृह में कही। उन्होंने युवा कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सुपर शक्ति सी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस देशभर में प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शक्ति क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। महिलाओं पर अत्याचार कर उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने सुपर शक्ति सी कार्यक्रम शुरू किया है, ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस मनाली के अध्यक्ष राजा ने कहा कि सुपर शक्ति सी कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तीकरण का एक अच्छा प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed