फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike lost control and fell in Atal Tunnel, youth died

Kullu News: अटल टनल में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत

Tue, 09 Dec 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Dec 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and fell in Atal Tunnel, youth died
केरल का रहने वाला था हादसे का शिकार युवक, युवती घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल टनल रोहतांग में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में केरल के 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवती घायल हुई है। सात दिसंबर को एक मोटरसाइकिल नॉर्थ पोर्टल से 100 मीटर पीछे अटल टनल के अंदर अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद रिसवान और मोटरसाइकिल में पीछे बैठी युवती सड़क पर गिर गए। दोनों को सड़क हादसे में चोटे आईं। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मनाली में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मोहम्मद रिसवान 21, पुत्र अब्दुल करीम छेरियम पुराथ, डाकघर इदायुर, तिरूर, मालाफुहम, केरला को मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल में पीछे वाली घायल युवती हाला हिंद 20 पुत्री हुसैन, निवासी केरला का उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मनाली पुलिस थाना में लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed