{"_id":"65ec44e5ce19e2c77001284c","slug":"bijli-mahadev-ropeway-will-not-be-built-committee-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118413-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली महादेव रोपवे नहीं देंगे बनने : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली महादेव रोपवे नहीं देंगे बनने : समिति
Sat, 09 Mar 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। रोपवे का शिलान्यास होने के बावजूद बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति अपने रुख पर कायम है। समिति ने स्पष्ट किया कि रोपवे का काम किसी भी सूरत में शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए लाठी से लेकर गोली खाने के लिए तैयार हैं।
शनिवार को रामशिला में बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एक बैठक हुई। इसमें रोपवे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति तैयार की। रोपवे के विरोध में समिति की ओर से हर पहलू पर विचार किया गया। समिति के सदस्य एवं जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि भले ही रोपवे का शिलान्यास किया गया है, सरकार इस भ्रम में न रहे कि रोपवे लगेगा। बिजली महादेव से लोगों की आस्था जुड़ी है।
सरकार लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में बिजली महादेव रोपवे को किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे के विरोध में पहले भी संघर्ष समिति सड़कों पर उतरी थी। यह विरोध लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
बिजली महादेव के लिए रोपवे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति ने अन्य विकल्पों को भी खुला रखा है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सरचंद ठाकुर, फतेह सिंह राणा, राम सिंह, हीरा सिंह जंबाल, रामकृष्ण शर्मा, शिवराम शर्मा, सुनील राणा आदि मौजूद रहेे। संवाद