फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev reached Raghunath's city

Kullu News: रघुनाथ की नगरी पहुंचे बिजली महादेव

Sun, 13 Oct 2024 06:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev reached Raghunath's city
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठाता देवाधिदेव बिजली महादेव रघुनाथ की नगरी कुल्लू पहुंच गए हैं। सैकड़ों हारियानों के साथ ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच शनिवार को अपने देवालय धारठ से देव महाकुंभ दशहरा के लिए रवाना हुए। देवता का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। बिजली महादेव एक दिन पहले ही दशहरा के लिए सुल्तानपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

देवता का रात का ठहराव रघुनाथपुर में ही हुआ। बिजली महादेव की दशहरा में अहम भूमिका रहती है। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में बिजली महादेव पहले पायदान पर बायीं तरफ चलते हैं। लंका दहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। शनिवार शाम को देवता रघुनाथ की नगरी पहुंचे जहां पर देवता का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

देवता के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि देवता बिजली महादेव से रविवार को अन्य देवी-देवताओं का देवमिलन होगा। दोपहर बाद भगवान रघुनाथ के संग बिजली महादेव ढालपुर में आएंगे। देवता ढालपुर में अस्थायी शिविर में लंका दहन तक रहेंगे और देव परंपरा का निर्वहन बखूबी निभाएंगे। घाटी के जुआणी महादेव, दशमी वारदा, ब्रिंडू देवता, राउगी नाग, माता काली ओड़ी अरछड़ी आदि देवता रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद ढालपुर के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed