फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijali Mahadev rope-way kept swinging in the files

फाइलों में झूलता रह गया बिजली महादेव रोप-वे

Tue, 26 Oct 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bijali Mahadev rope-way kept swinging in the files
कुल्लू/खराहल। प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। लेकिन अधिकतर योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं है। धार्मिक स्थल बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोप-वे निर्माण भी दशकों से नहीं हो सका है। इस बार लोकसभा उपचुनाव में लोग इस रोप-वे को मुद्दा बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कागजों के फेर में उलझकर रह गया है। प्रोजेक्ट के लिए सभी औपचारिकता पूरी न होने के चलते यह कार्य लटका है। ऐसे में यह रोप-वे कागजों में ही झूलता रहा। कागजों की औपचारिकता रफ्तार नहीं पकड़ सकेगी। इस पर सियासत बहुत हुई। योजना को अमलीजामा पहनाने में नुमाइंदों ने गंभीरता नहीं दिखाई। सभी राजनितिक दलों के नेता लोगों को महज दिलासा देकर राजनीतिक रोटियां सेकते रहे। लेकिन दो किलोमीटर प्रस्तावित प्रोजेक्ट का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट बनने से कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। साथ ही पर्यटन कारोबार में और बढ़ोतरी होगी। खराहल घाटी से संबंध रखने वाले लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। हाईप्रोफाइल सैलानियों की संख्या भी धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव में बढ़ेगी। जब भी प्रधानमंत्री कुल्लू जिला के दौरे पर आते हैं तो बिजली महादेव का जिक्र करते हैं। इसके बावजूद रोप-वे को न बनाया जाना लोगों की समझ से परे है। बिजली महादेव कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां पर हर साल हजारों सैलानी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बिजली महादेव मंदिर तक सड़क न होने के चलते श्रद्धालुओं को कराटे नामक जगह से करीब साढ़े तीन किलोमीटर की चढ़ाई पार करनी पड़ती है। रोप-वे से श्रद्धालु बिजली महादेव तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके साथ घाटी की मनोरम वादियों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिकता पूरी होने के बाद काम होगा शुरू : गोविंद
शिक्षा, भाषा एवं कला संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भाजपा की देन है। इसको बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञ स्थल का चयन कार्य प्रगति पर है। कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद रोप-वे का कार्य शुरू होगा।

गंभीरता से नहीं कर रहे पहल : सुंदर
सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बजट में रोप-वे का जिक्र हर बार किया जाता है। लेकिन सरकार के नेक इरादे न होने के कारण निर्माण लटका है। विधायक प्राथमिकता में इसको डाला है। लेकिन सरकार व विभाग गंभीरता से पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed