फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhutti Weavers secured first place in the folk dance competition.

Kullu News: लोकनृत्य स्पर्धा में भुट्टी वीवर्ज ने पाया पहला स्थान

Sun, 25 Oct 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhutti Weavers secured first place in the folk dance competition.
कुल्लू के दशहरा उत्सव में लोकनृत्य प्रस्तुत करती ग्रामीण महिलाएं।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में लोकनृत्यों के माध्यम से विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। दिन के समय लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और युवक मंडलों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तीन दिनों में 74 सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दी हैं।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। इनमें घटोत्कच महिला मंडल नराड़ा, हिम दर्शन महिला मंडल डोघर, महिला मंडल मन्याशी सैंज, जय देवता पटरूणू महिला मंडल, महिला मंडल भगवाना, पराशर ऋषि महिला मंडल नैनासेरी, पंचबीर महिला मंडल शांघड़ और जमदग्नि ऋषि महिला मंडल लोअर शियाह शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्रपाल महिला मंडल डुंखरी, महिला मंडल उशलीधार, जगरनाथी महिला मंडल चौकी डोभी, विशिष्ट ऋषि महिला मंडल चतराणी, ब्रह्मा महिला मंडल और ब्रह्मर्षि महिला मंडल बाइटी सारी ने भी लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झरैणी महिला मंडल सराण, शिव शक्ति महिला मंडल नारगी, नैना स्वयं सहायता समूह, रानी लक्ष्मीबाई ग्राम संगठन जनाहल, लक्ष्मी महिला मंडल ज्येष्ठा, महर्षि भृगु स्वयं सहायता समूह पचियाड़ी, देवभूमि महिला मंडल जनाहल, पंचाली महिला मंडल शोंडाधार, महिला मंडल श्याम नगर हवाई, नारी शक्ति महिला मंडल परयाड़ी, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बाखड़ी और बाबा बीरनाथ युवक मंडल गदेड़ ने भी अपनी प्रस्तुतियों से क्षेत्रीय संस्कृति की झलक दिखाई।

तीसरे दिन 24 सांस्कृतिक दलों के बीच हुई प्रतियोगिता में भुट्टी वीवर्ज ने पहला स्थान हासिल किया। युवा कला संगम गाहर दूसरे और नारी शक्ति महिला मंडल बजौरा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed