फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar-Manikaran road to be double lane at a cost of Rs 78.15 crore

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क 78.15 करोड़ रुपये से होगी डबललेन

Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
सार

कुल्लू की भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन बनाने के लिए 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र को भेजी गई है। स्वीकृति के बाद काम शुरू होगा। इससे घाटी की 20 पंचायतों को यातायात समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bhuntar-Manikaran road to be double lane at a cost of Rs 78.15 crore

विस्तार

डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी
विज्ञापन

तंग सड़क पर 20 पंचायतों के लोग झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क 78.15 करोड़ रुपये से डबललेन होगी। इसके लोक निर्माण विभाग ने 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी है।

स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। मणिकर्ण घाटी की 20 पंचायतों के लोगों को डीपीआर को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
गौर रहे कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क घाटी का मुख्य मार्ग है। मणिकर्ण घाटी के पर्यटन स्थल कसोल, मणिकर्ण सहित अन्य जगहों के लिए इस सड़क से देश-विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं। तंग सड़क पर अकसर स्थानीय लोगों के साथ मणिकर्ण घाटी के लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन सीजन के दौरान तो तंग सड़क में जाम की स्थिति इस कद्र होती है कि घंटों वाहनों के पहिये जाम होते हैं। मणिकर्ण घाटी के लोगाें की ओर से भी भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने की मांग की जा रही है। बरशैणी वार्ड की जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया का कहना है कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने की मांग को कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया है। हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सरकार कब तक भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने के लिए बजट जारी करती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने के लिए 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed