फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar-Manikaran road should be repaired soon: Torul

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग जल्द किया जाए दुरुस्त : तोरुल

Fri, 19 Apr 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar-Manikaran road should be repaired soon: Torul
कुल्लू। पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण भुंतर-मणिकर्ण सड़क की खस्ताहालत को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भुंतर-मणिकर्ण सड़क का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने को कहा है। शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर सड़क अधिक क्षतिग्रस्त है, उन्हें चिह्नित कर मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पर्यटन सीजन आरंभ होने से पूर्व सड़क का मरम्मत कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

भुंतर-मणिकर्ण सड़क में जिन स्थानों पर अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, वहां पर सड़क को चौड़ा करने की संभावनाएं तलाशी जाएं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने उपायुक्त को स्थिति से अवगत करवाया। मणिकर्ण घाटी के लोगों और पर्यटन कारोबारियों को भुंतर-मणिकर्ण सड़क की खस्ताहालत के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के हरकत में आने के बाद घाटी के लोगों को जल्द ही सड़क की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed