{"_id":"996c374dd96330c7ee572813009585a4","slug":"bhumtir-criket-team-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमतीर ने खराहल को 21 रन से दी मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमतीर ने खराहल को 21 रन से दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 15 Jan 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का ढालपुर के क्रिकेट मैदान में शुभारंभ हुआ। इसमें जिलाभर से लगभग सौ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने किया। यह प्रतियोगिता डेढ़ माह तक चलेगी। दानवेंद्र ने बताया कि तीन साल के अंतराल के बाद इस मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। ग्राउंड खराब होने के कारण यहां पर प्रतियोगिता करवाना असंभव था। जिला प्रशासन और सरकार के सहयोग से इस ग्राउंड का सुधार हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी भी कुछ कार्य शेष है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से आईसीसी के टी-20 मैच धर्मशाला में होने जा रहे हैं। वहीं प्रतियोगिता का पहला मैच भूमतीर और खराहल की टीम के बीच खेला गया। इसमें भूमतीर ने खराहल को 21 रन से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसमें महेश्वर ने 38 रन, जबकि सुरेश ने 35 रनों का योगदान दिया। विजय ने छह विकेट लेकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। दिया। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिव कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन