{"_id":"6672dadb7023d52e050a5d1f","slug":"bhalan-in-kho-kho-shanghad-won-the-match-in-volleyball-kullu-news-c-89-1-klu1001-125078-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खो-खो में भलाण, वॉलीबाल में शांघड़ ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खो-खो में भलाण, वॉलीबाल में शांघड़ ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
कटराईं स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मार्चपास्ट करते हुए खिलाड़ी। स
बैडमिंटन में बाहू स्कूल ने भी किया दूसरे दौर में प्रवेश
चनौन और कटराईं में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/पतलीकूहल (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चनौन में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने किया। प्रतियोगिता में बंजार खंड के 29 स्कूलों के 480 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राम सिंह मियां ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान के लिए तीन लाख देने की घोषणा की। वहीं, 5100 रुपये की नकद राशि दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन खाे-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। इनमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। खाे-खो का पहला मुकाबला सैंज और सारी के बीच हुआ। सारी की टीम ने मैच जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। गुशैणी और भलाण के बीच हुए मैच में भलाण की टीम ने जीत हासिल की। बैडमिंटन में हिडब और बाहू स्कूल के बीच मैच हुआ। इसमें बाहू ने मैच जीता। गुणैशी और भलाण के बीच हुए मैच में भलाण ने मैच जीता। कोटला और बंजार की टीम के बीच हुए मुकाबले में कोटला ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। वहीं, वॉलीबाल का शांघड़ और बठाहड़ के बीच मैच हुआ। इसमें शांघड़ ने अपना पहला जीता। बाहू स्कूल, सैंज, शैंशर और पुजाली की टीमों ने भी पहले राउंड के मुकाबले जीते।इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज सागर ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राज्य बास्केटबाल रेफरी गोपी चंद ठाकुर ने कहा कि वीरवार को दूसरे राउंड के मुकाबले होंगे। इस दौरान दर्शना चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में मनाली जोन अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का कटराईं पंचायत के उप प्रधान राजकृष्ण ठाकुर ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में मनाली जोन के 34 स्कूलों के 554 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य मंगल नेगी ने कहा कि विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट करके मुख्यातिथि को सलामी दी। डीपीई विजय कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान नग्गर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष आलमी ठाकुर, मीनू उपाध्याय, राजगीर महंत आदि मौजूद रहे।