{"_id":"6b6efdb77494858dbbaa98a90c2960ba","slug":"beloved-name-regestered-instead-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार रजिस्टर से पत्नी का नाम कटवा लिखवाया प्रेमिका का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार रजिस्टर से पत्नी का नाम कटवा लिखवाया प्रेमिका का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर सिराज निरमंड में पंचायत सचिव से मिलकर परिवार रजिस्टर से पत्नी का नाम कटवाकर प्रेमिका का नाम दर्ज करवाने का अजब मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक निरमंड थाना में पंचायत में दर्ज फर्जी नामों को लेकर केस दर्ज किया गया है। शनाह गांव निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीस साल पहले उसकी शादी शनाह गांव निवासी पूर्णचंद से हुई है। हिंदू रीति रिवाज से शादी होने के बाद बाकायदा पंचायत में उसका नाम दर्ज कराया गया, लेकिन पिछले दिनों उसके पति ने पराई औरत के प्यार में पंचायत से उसका नाम हटवा दिया है और साथ ही दूसरी औरत का नाम पंचायत रिकार्ड में दर्ज करवा दिया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह पंचायत सचिव से मिलकर की गई हेराफेरी का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचायत से रिकार्ड लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उन्होंने इस केस के सिलसिले में आरोपी पति और पंचायत सचिव की गिरफ्तारी से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन