Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Belgian Gala apple orchards will now be ready in Kullu

Kullu News: कुल्लू में अब तैयार होंगे बेल्जियम के गाला सेब के बगीचे

Thu, 06 Nov 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Belgian Gala apple orchards will now be ready in Kullu
फलोत्पादक मंडल पहली बार उपलब्ध करवाएगा बागवानों को पौधे
विज्ञापन

वैरायटी की 100 फीसदी गारंटी के साथ बीमारी रहित होंगे सेब के पौधे


बलदेव राज
कुल्लू। सूबे के बागवान भी बगीचों में बेल्जियम की केरोलस नर्सरी में तैयार गाला बिग बक्स (फ्लेश गाला) तैयार कर सकेंगे। फलोत्पादक मंडल कुल्लू ने इसके लिए पहल की है।
फलोत्पादक मंडल कुल्लू के माध्यम से बेल्जियम की केरोलस नर्सरी में तैयार गाला बिग बक्स (फ्लेश गाला) सेब के पौधे ऑर्डर पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही इटली की निश्लर नर्सरी में तैयार शनिको रेड गाला और मेमा गाला 16316 भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि विदेशी वैरायटी के इन सेब पौधों को लेने के लिए बागवानों को फलोत्पादक मंडल के पास अपनी बुकिंग करनी होगी। हालांकि पौधे हासिल करने के लिए बागवान को फलोत्पादक मंडल के पास 50 फीसदी राशि अग्रिम जमा करनी होगी। सेब पौधे में 25 सेमी के अधिक के 7 से अधिक फेदर होंगे। 5 से 7 फेदर वाले पौधाें का मूल्य 50 रुपये कम होगा। वैरायटी से संंबंधित पौधे में 100 फीसदी की गारंटी होगी। पौधे वायरस और वायरस रहित होंगे। आमतौर पर जब बागवान कई नर्सरियों से पौधे खरीदते हैं तो कई बार वेरायटी से संबंधित शिकायतें भी आती हैं। ऐसे में विदेशी नर्सरियों में तैयार इन पौधों को खरीदना भी बागवानों के लिए आसान होगा। गाला बिग बक्स (फ्लेश गाला) की 890 रुपये, शनिको रेड गाला 800 रुपये और मेमा गाला 16316 वैरायटी के प्रति पौधे की कीमत 800 रुपये रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-

फलोत्पादक मंडल बागवानों को 100 फीसदी वैरायटी की गारंटी वाले गाला सेब के पौधे उपलब्ध करवाएगा। बागवान पौधे हासिल करने के लिए 15 नवंबर तक अपनी बुकिंग करवाएं। फरवरी से मार्च के मध्य बागवानों को यह पौधे दिए जाएंगे।

प्रेम शर्मा, फलोत्पादक मंडल अध्यक्ष, कुल्लू।
--

विभाग भी उपलब्ध करवाता है सेब पौधे
बागवानी विभाग भी बागवानों को डिमांड के अनुसार हर साल पौधे उपलब्ध करवाता है। सर्दियों के दौरान पौधों का वितरण बागवानी विभाग के द्वारा किया जाता है। इसके लिए रेट भी तय किए जाते हैं। कई बागवान निजी स्तर पर भी नर्सरियों से स्वयं ही पौधे खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed