{"_id":"6781e1484560fad11b0d9f04","slug":"before-the-attack-cctv-wires-were-cut-electricity-was-switched-off-wife-killed-rs-60000-looted-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138826-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हमले से पहले काट दिए सीसीटीवी के तार, बंद की बिजली, पत्नी को मार डाला, 60 हजार लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हमले से पहले काट दिए सीसीटीवी के तार, बंद की बिजली, पत्नी को मार डाला, 60 हजार लूट ले गए
Sat, 11 Jan 2025 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:12 AM IST
विज्ञापन
वारदात में घायल बुजुर्ग धनीराम बोले - मुझे भी मृत समझकर फेंककर भाग गए थे आरोपी
कुल्लू अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने पुलिस को दिया बयान, कहा- सब सुनियोजित तरीके से किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साहब... होमस्टे में ही रह रहे तीन हमलावर जान के दुश्मन बन गए। लूटपाट के इरादे से मोबाइल चार्जर के तार से मेरी पत्नी और मेरा गला घोंट दिया। दोनों जान बचाने के लिए खूब लड़े, लेकिन आरोपियों ने उनकी पत्नी गांगी देवी (60) की जान ले ली। आरोपी 60 हजार रुपये भी ले गए।
मुझे मृत समझकर वहीं फेंक गए, लेकिन भगवान ने मेरी जान बचा ली। यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया। हमला करने से पहले आरोपियों ने होमस्टे में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। बिजली भी बंद कर दी थी। नम आंखों से यह बात क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग धनी राम (65) ने पुलिस को दिए बयान में कही। उनका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। धनी राम की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने भी बुजुर्ग के बयान दर्ज कर दिए हैं। उधर, पुलिस के अनुसार वारदात से अगले दिन जाते समय साथ लगते छलाल गांव में एक घर में लगे सीसीटीवी में नकाब पहले तीन आरोपी कैद हुए हैं।
गौरतलब है कि पार्वती घाटी के रशोल और छलाल गांव के बीच जनग नामक जगह पर बुजुर्ग दंपती पर लूटपाट करने के इरादे से हमला किया गया था। होमस्टे में मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के पति को मृत समझकर फेंक दिया था। उधर, मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं। एक टीम स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है। दो टीमें संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि, अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटनास्थल से नीचे छलाल गांव में एक घर की बालकनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आठ जनवरी को तड़के करीब 4:00 बजे तीन लोग कैद हुए हैं। तीनों तेजी से जाते देखे जा सकते हैं। ये लोग कौन हैं, क्या इनका इस वारदात से कोई कनेक्शन है, इन सभी बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस छलाल गांव के जरी, पारला भुंतर, भुंतर सहित अन्य शहरों में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। उधर, शुक्रवार सुबह मृतक बुजुर्ग महिला का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
--

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता