फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Before Dussehra, a two km road should be built from Larji Dam to Aut.

Kullu News: दशहरा से पहले बनाया जाए लारजी डैम से औट तक दो किमी का रास्ता

Wed, 13 Sep 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Before Dussehra, a two km road should be built from Larji Dam to Aut.
कुल्लू। दशहरा उत्सव से पहले लारजी डैम से औट तक दो किमी मार्ग दुरुस्त की मांग उपायुक्त से की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी कल्लू के अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी आशुतोष गर्ग को बताया िक दशहरा उत्सव में बाह्य सराज आनी-निरमंड, बंजार और सैंज के करीब 100 से अधिक देवी देवता शिरकत करते हैं। इस बार औट का पुल और लारजी से औट सड़क के बाढ़ में बहने के बाद अब देव समाज देवी-देवताओं को दशहरा में लाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन



वहीं, जिला देवी देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि प्रशासन ने जिस रास्ते को देव रथों की पदयात्रा के लिए चिह्नित किया है वह अति दुर्गम, जोखिम भरा और लंबा है। इसलिए और औट टनल के बाहर लारजी डैम से औट तक के कुल्लू-मंडी के पुराने सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाए, यह रास्ता नजदीक और सुरक्षित है। श
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन को अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। उपायुक्त ने मामले को लेकर लारजी परियोजना के अधिशासी अभियंता को निर्देश देकर इस रास्ते को तैयार करने को कहा है। इस दौरान मनु शर्मा, डोला सिंह महंत, मोती राम पालसरा, तेजा ठाकुर, प्रेमलता ठाकुर, भगवान सिंह, रामकृष्ण, पवन और घनश्याम गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed