{"_id":"60edc3298ebc3ed846536e7f","slug":"beer-bottle-broken-on-head-in-land-dispute-kullu-news-sml3767933186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पार्वती घाटी में जरी क्षेत्र के तहत जां गांव में जमीनी विवाद में मारपीट कर बीयर की बोतल से सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। इससे एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए शिकायत पत्र में टेक चंद निवासी जां ने कहा कि वह सोमवार को अपने चाचा भीखम राम के साथ नैमी देवी के घर से होते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे। सोमवार रात करीब आठ बजे सोनू कुमार के घर के समीप पहुंचे। इस दौरान सोनू कुमार और उसका छोटा भाई चमन लाल, मनोज कुमार निवासी जां भी रास्ते में खड़े थे। सोनू कुमार व चमन लाल ने उसके चाचा भीखम राम का रास्ता रोका और जमीन के बारे में बातें करने लगे। इसी बीच चमन लाल ने चाचा से हाथापाई कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सोनू कुमार ने उसके चाचा के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी, जिससे उसका चाचा के सिर, दाहिनी आंख व मुंह में चोटें आई हैं। मारपीट में घायल हुए शख्स का कुल्लू अस्पताल में उपचार करवाया गया है। इसके साथ ही बयान भी दर्ज किए हैं। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरुदेव ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।